फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Monica tops in cycle race, Nachita tops in 400 meter race

Mahendragarh-Narnaul News: साइकिल दौड़ में मोनिका, 400 मीटर दौड़ में नचिता अव्वल

Wed, 08 Jan 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Monica tops in cycle race, Nachita tops in 400 meter race
नांगल चौधरी। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी की ओर से मंगलवार को खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांता कुमारी ने की। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन प्रिया सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने उपस्थित महिलाओं को स्वयं व अपने बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पूरक पोषाहार, सफाई रखना इत्यादि के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांता कुमारी ने बताया कि 18 से 30 वर्ष की महिलाओं के लिए साइकिल दौड़ में प्रथम स्थान पर मोनिका, द्वितीय दीपा व तृतीय स्थान पर कंचन रही। 300 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, निकिता द्वितीय व नीतू कुमारी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में नचिता प्रथम, कविता द्वितीय व रीना तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 100 मीटर की दौड़ में धौली प्रथम, मंजू द्वितीय व सरोज तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुमित्रा प्रथम, माया द्वितीय व जगवंती तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, मोनिका द्वितीय व मधु तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को चेयरपर्सन प्रिया सैनी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पीटीआई अजीत व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed