फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mohan Adampur won the 1600 meter race

Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर की दौड़ में मोहन आदमपुर ने बाजी मारी

Sat, 09 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mohan Adampur won the 1600 meter race
फोटो नंबर-14बाबा भोमिया के मेले में विजेता ​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत-आयोजक - फोटो : bilawar news
मंडी अटेली। बाबा भोमिया मेला कमेटी व ग्रामवासियों की ओर से बाबा भोमिया का मेला गांव खैराणी में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी दयाराम यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 1600 मीटर की दौड़ में मोहन आदमपुर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कबड्डी के फाइनल मैच में कंहौरी की टीम प्रथम रही, जबकि गादला गांव की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कंहौरी की टीम को 21 हजार और द्वितीय रही टीम को 15 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिया गया। मेले का मंच संचालन राकेश कुमार ने किया। मेला कमेटी के सदस्य व सरपंच बजरंग सिंह व सूबेदार राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कबड्डी के 65 किलोग्राम भार के डू एंड डाई में बधराणा टीम प्रथम रही। इसे 21 हजार व द्वितीय रही कंहौरी को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मेले में बाबा का भंडारा व बाबा की महिमा का गुणगान अशोक राजपूत एंड सीहा पार्टी द्वारा किया गया। मेले में लांग जंप में खेतानाथ भालखी प्रथम, अविसेक द्वितीय रहे जिन्हें क्रमश: 21 सौ व 15 रुपए का पुरस्कार दिया गया। 1600 मीटर की दौड़ में मोहन आदमपुर प्रथम व द्वितीय मोहित रहे। इन्हें 2100 और 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में रेफरी के रूप में सुनील भोजावास, बिरेंद्र व रामफल रहे। बुजुर्गों की दौड़ में कृष्ण जींद प्रथम व रामभक्त द्वितीय रहे। इस मौके पर सरपंच बजरंग सिंह, जिला पार्षद मुनीपाल, मेला कमेटी प्रधान रविंद्र सिंह, मयंक यादव, अजीत सिंह, सूबेदार बिरेंद्र सिंह, सूबेदार राजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, चरण सिंह, राहुल पंच, महिपाल, हवासिंह पहलवान व अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed