फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mobile testing van took nine samples in two days, 3 failed

मोबाइल टेस्टिंग वैन ने दो दिन में लिए नौ सैंपल, 3 हुए फेल

Fri, 17 Dec 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mobile testing van took nine samples in two days, 3 failed
नागरिक अस्पताल में खाद्य पदार्थों की जांच करती मोबाइल टेस्टिंग की टीम। संवाद - फोटो : Narnol
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मोबाइल टेस्टिंग वैन चलाई गई है। मोबाइल टेस्टिंग वैन दो दिन तक महेंद्रगढ़ में खाद्य पदार्थों की जांच की। दो दिन में 9 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिसमें तीन के सैंपल फेल पाए गए।
विज्ञापन

वैन के तकनीकी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मोबाइल टेस्टिंग वैन वीरवार व शुक्रवार को दो दिन तक महेंद्रगढ़ में खाद्य पदार्थों की जांच की। वीरवार को नागरिक अस्पताल में 8 खाद्य पदार्थों की जांच की गई थी, जिसमें दो के सैंपल फेल पाए गए थे। इनमें नमक की क्वालिटी व दूध में पानी की मात्रा पाई गई।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को एक खाद्य पदार्थों की जांच की गई। सैंपल में दूध में पानी की मात्रा पाई गई। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी, परशुराम चौक, मसानी चौक, अनाज मंडी में जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। वैन में विशेषज्ञों द्वारा खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, खाद्य पदार्थों को संभालने और बड़े पैमाने पर नागरिकों में स्वस्थ खाने की आदतों को बढ़ावा देने बारे जागरूक किया जा रहा है। मोबाइल वैन में एक तकनीकी अधिकारी, लैब अटेंडेंट व चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों तक चलेगा जांच अभियान
यह मोबाइल टेस्टिंग लैब दिसंबर के दौरान शहर से लेकर गांवों तक मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री वैन के माध्यम खाद्य पदार्थों जांच करेगी। कोई भी नागरिक महज 20 रुपये देकर खाद्य और पेय पदार्थों की जांच करवा सकता है जिसकी केवल 30 मिनट में रिपोर्ट दी जाती है।

इन खाद्य पदार्थों की हुई अधिक जांच
तकनीकी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दूध, दही, चाय, चीनी, पानी, घी, तेल, मसाले, आटा, मैदा सहित रसोई में प्रयोग की जाने वाली किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री की जांच करवा सकते हैं। खाद्य पदार्थ के सैंपल की जांच कर मिलावटी सामान का भी पता लगा सकते हैं। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए विभाग द्वारा मोबाइल टेस्टिंग लैब वैन चलाई गई है।
इस दिन यहां कराएं खाद्य पदार्थों की जांच
20 दिसंबर होंडा चौक नारनौल
21 दिसंबर सतनाली
22 दिसंबर नांगल सिरोही व हुडिना
23 दिसंबर गोद बलाहा व दोचाना
24 दिसंबर निजामपुर
27 दिसंबर नसीबपुर, हाउसिंग बोर्ड, मार्केट नारनौल
28 दिसंबर नांगल चौधरी शहरी
29 दिसंबर नांगल चौधरी ग्रामीण
30 दिसंबर बस स्टैंड, महावीर चौक नारनौल
31 दिसंबर मार्केट व मंडी नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed