फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mobile Testing Laboratory took samples of 15 food items, 2 failed

मोबाइल टेस्टिंग लेबोरेट्री ने शहर में 15 खाद्य सामग्री का लिया सैंपल, 2 रिजेक्ट

Mon, 16 Aug 2021 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mobile Testing Laboratory took samples of 15 food items, 2 failed
महेंद्रगढ़। आमजन को अच्छे खाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री वैन ने शहर में15 खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। टेक्निकल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मोबाइल वैन ने सोमवार को हल्दी, धनिया पाउंडर, मिर्च पाउडर, बेसन, मिठाई की सैंपलिंग लिया गया। जिसमें हल्दी के 2 सैंपल रिपोर्ट गलत मिला। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से आईटीआई रोड, विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स में सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

टेक्निकल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मोबाइल वैन का उद्देश्य लोगों की खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के अलावा उन्हें जागरूक करना है। कोई भी व्यक्ति या दुकानदार मात्र 20 रुपये में खाद्य और पेय पदार्थों के सैंपल देकर उनकी जांच करवा सकता है। जांच रिपोर्ट मौके दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को पौष्टिक खाने के प्रति जागरूक करने के लिए 31 अगस्त तक मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री वैन चलेगी। इसलिए आम नागरिक बेझिझक घरों या दुकानों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच करवा सकता है। उन्होंने बताया कि ये मोबाइल वैन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को न केवल खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता बारे जागरूक करेगी अपितु उनकी सैंपलिंग कर गुणवत्ता रिपोर्ट भी मौके पर देगी। ये वैन शेड्यूल मुताबिक जिला के विभिन्न जगहों में जाकर सैंपलिंग लेगी। इस मौके पर उनके साथ लैब अटेंडेंट सुनील, ड्राइवर अनिल शामिल रहे।
विज्ञापन

ये रहेगा शेड्यूल:
16 और 17 अगस्त महेंद्रगढ़
18 अगस्त सतनाली
19 अगस्त नांगल सिरोही और हुडिना
20 अगस्त नारनौल
23 अगस्त गोद बलाहा और दौचाना
24 अगस्त निजामपुर
25 अगस्त नांगल चौधरी
26 अगस्त नांगल चौधरी ग्रामीण क्षेत्र
27 अगस्त हाउसिंग बोर्ड नारनौल
31 अगस्त नारनौल मंडी और मार्केंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed