फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mob, exrra, police, team, bank, curency

भीड़ को काबू करने के लिए बुलाला पड़ा अतिरिक्त पुलिस बल

Tue, 15 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
mob, exrra, police, team, bank, curency
एटीएम के बाहर लोग
 बैंकों व डाकघरों की सोमवार को छुट्टी होने के कारण मंगलवार को बैंक व डाकघर के खुलने से पूर्व लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भारी भीड़ को काबू करने के लिए बैंक व डाकघरों के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। तब जाकर भीड़ पर कुछ हद तक काबू पाया गया। वहीं बैंकों के अनेक एटीएम आठ नवंबर के बाद से शोपीस बने हुए हैं। एक-दो बैंकों के एटीएम को छोड़ दें तो मंगलवार को शहर के अधिकांश एटीएम बंद रहे। इसके कारण कैश के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री द्वारा 1000 व 500 के नोटों पर पाबंदी लगाने के बाद से ही लगातार बैंकों व डाकघरों में पैसे जमा करवाने तथा करेंसी एक्सचेंज करवाने वाले लोगों की भारी भीड़ लगी रही है।
विज्ञापन

छुट्टी के कारण बढ़ी भीड़
सोमवार को गुरुनानक जयंती की सरकारी छुट्टी होने के कारण बैंक व डाकघर पूर्ण रूप से बंद रहे। वहीं छुट्टी के दिन लोगों की जरूरत को देखते हुए शहर में केवल एक दो ही एटीएम मशीनों में पैसे निकासी हुई, लेकिन लोगों की अधिकता होने के कारण एटीएम मशीनों में कुछ ही घंटों में पैसे समाप्त हो गए। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हुई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें
कई बैंकों व डाकघरों में निर्धारित करेंसी एक्सचेंज नहीं देने के कारण लोगों की सुबह से एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। शहर में केवल चार ही एटीएम मशीनों में पैसे की निकासी हो पाई। प्रत्येक एटीएम पर सैकड़ों लोग लाइन में लगे रहे। इस कारण एटीएम मशीनों में कुछ ही घंटों में पैसे खत्म हो गए। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए नहीं दिखी अलग लाइन
सरकार द्वारा बैंकों व एटीएम पर पैसे जमा व निकलवाने के लिए बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अलग लाइन लगाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन शहर में किसी भी बैंक व एटीएम मशीन पर बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अलग से लाइन की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण दिव्यांग व बुजुर्ग बैंकों व एटीएम मशीनों पर अन्य लोगों के साथ लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे।

बैंकों में नहीं पहुंचे 500 के नोट
सरकार ने एक दो दिन में सभी बैंकों में 500 रुपये के नोट मिलने शुरू होने की बात कही थी, लेकिन शहर में अभी तक किसी बैंक द्वारा 500 रुपये की नई करेंसी के नोट जारी नहीं किए है। वहीं अभी तक कई बैंकों में तो 2000 रुपये के नोट भी नहीं पहुंच पाए है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed