फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MNREGA workers expressed their displeasure over getting the work done through bulldozer

Mahendragarh-Narnaul News: मनरेगा मजदूरों ने बुलडोजर से कार्य करवाने पर जताई नाराजगी

Mon, 03 Feb 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers expressed their displeasure over getting the work done through bulldozer
फोटो नंबर-15अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते मनरेगा मजदूर। स्रोत-स्वयं
नारनौल। मनरेगा मजदूर यूनियन की ओर से जैलाफ के मनरेगा मजदूरों का हस्ताक्षरित ज्ञापन सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नारनौल को सौंपा। इसके बाद मनरेगा मजदूर यूनियन की सचिव बाला देवी, ब्लाक उप प्रधान सुमन, मीना व नीतू को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में जगदीश, सुरेश कुमार, बाला देवी, प्रेम पंच, संतोष, शीला, सुमन, नीतू, मंजू, पिंकी, मीना, भरत सिंह, बंशी लाल, मंद रूप, रामनरेश, लालचंद, करतार, बिरमती सहित हस्ताक्षरित मनरेगा मजदूरों व यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव जैलाफ में आंगनबाड़ी बनाने का काम मनरेगा स्कीम के तहत स्वीकृत है, लेकिन यह काम मनरेगा मजदूरों की बजाय ग्राम पंचायत जैलाफ सरपंच बुलडोजर व ठेकेदार से करवा रहे हैं जो केंद्र सरकार व राज्य सरकार के मनरेगा संबंधी आदेशों की सरासर अवहेलना ही नहीं, बल्कि मनरेगा मजदूरों को साल में मिलने वाले 100 दिन के कार्य दिवस के अधिकार को छिना जा रहा है। मजदूरों ने कहा कि मनरेगा कार्य ही हमारी आजीविका का एकमात्र स्रोत है, लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच गांव के गरीब परिवारों को मनरेगा काम देने में अनावश्यक हस्तक्षेप व भेदभाव करते हैं, इसलिए मनरेगा कार्य में सरपंच के हस्तक्षेप व दखलंदाजी पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, जिला सचिव छाजूराम रावत, मनरेगा मजदूर यूनियन ब्लाक नारनौल की सचिव बाला देवी, उप प्रधान सुमन, मीना, नीतू सहित पदाधिकारी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed