फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA inspected water bodies with officials

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया जलघरों का निरीक्षण

Wed, 08 Jun 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
MLA inspected water bodies with officials
गांव स्याना में जल घरों का निरीक्षण करते विधायक सीताराम यादव व साथ में जन स्वास्थ्य विभाग के आधि? - फोटो : Narnol
कनीना। अटेली हलके के विधायक ने जन स्वास्थ्य विभाग जिलाधिकारियों के साथ गांव स्याना, नौताना, पोता, सेहलंग, बाधोत, झाड़ली, खेडी, पाथेड़ा सहित अन्य गांवों में जलघरों का निरीक्षण किया। विधायक सीताराम यदव के समक्ष अनेक गांवों के ग्रामीणों ने गांवों में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से कराने के लिए प्रत्येक गांव में पेयजल लाइन, खराब पड़ी बोरवेल की मोटर ठीक करवाने की मांग की। जलघरों की चाहरदीवारी बनवाने, फिल्टर ठीक करवाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कराएं। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक गांव में पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। प्रत्येक घर के नल में शुद्ध पेयजल पहुंचाना अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के एससी विजेंद्र सिंह हुड्डा, अभियंता सूर्यकांत, विभाग के एसडीओ पवन कुमार, जेई धीरेंद्र सिंह, जेई रामानंद, सत्यवीर सिंह यादव, अतर सिंह कैमला, राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज, कुलदीप सिंह यादव, रामनिवास, डॉ. कृष्ण जांगड़ा, सुरेश अत्री, दिनेश कुमार, कप्तान सिंह, रामफल सिंह, दिनेश कुमार, हनुमान सिह उर्फ नथन यादव, कप्तान सिंह, मा. हिम्मत सिंह तंवर, विनोद सहित अनेक गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed