फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mission Mahendragarh Apna Jal Abhiyan appreciated in Jaipur

Mahendragarh-Narnaul News: मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान की जयपुर में हुई सराहना

Tue, 08 Oct 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mission Mahendragarh Apna Jal Abhiyan appreciated in Jaipur
महेंद्रगढ़। पर्यावरण एवं जल संरक्षण को समर्पित संस्था पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई भारत के सौजन्य से जयपुर के एक निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान की विशेष सराहना हुई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए कार्यक्रम में राजस्थान के गृहराज्य मंत्री जवाहर, लोकसभा सांसद जयपुर मंजू शर्मा ने हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक महेंद्रगढ़ के जिला उपायुक्त रहे डॉ. जयकृष्ण आभीर को पर्यावरण योद्धा पुरस्कार से नवाजा गया। ममाज टीम द्वारा चलाए गए जलसंरक्षण, तलैया अभियान, पौधरोपण जैसे कार्यों की विशेष रूप से चर्चा की। कार्यक्रम में देशभर से पांच पर्यावरण मित्रों को पर्यावरण योद्धा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग निदेशक डॉ. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर अपने इलाके के जलस्तर को ऊपर उठाने के लिए मुहिम चलाई और बारिश के मौसम में छोटी-छोटी जल तलैया बनाकर करोड़ों लीटर पानी भूमि की गहराई तक पहुंचाया। एक दिन में एक लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड कायम किया। इस अवसर पर मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल ग्रुप से डॉ. ज्योति आभीर, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. रविंद्र कुमार सैन, अनूप रिवासा, महासिंह डॉ. कृष्णा आर्या, डॉ. अमरसिंह महरानिया, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, राजेश, मनोज जोनावास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed