फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mission Admission: Second list released tomorrow on vacant seats in colleges

एडमिशन मिशन: कॉलेजों में रिक्त सीटों पर 22 सितंबर को जारी होगी दूसरी लिस्ट पर होगा दाखिला

Mon, 20 Sep 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Second list released tomorrow on vacant seats in colleges
महिला कॉलेज में दस्तावेजों की जांच करती दाखिला टीम। - फोटो : Narnol
नारनौल। कॉलेजों में स्नातक के दाखिलों के लिए पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन था। पीजी कॉलेज में 1560 सीटों पर 708 व महिला कॉलेज में 1280 सीटों पर 790 ने फीस जमा करवाकर अपना दाखिला निश्चित किया। पीजी कॉलेज में कला संकाय की आधी सीटें अभी रिक्त हैं। कला संकाय में विद्यार्थियों को रुझान कम होता दिखाई दे रहा है। अब रिक्त सीटों पर 22 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दाखिले होंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 22 से 25 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में प्रथम सूची के तहत विभिन्न संकायों में 708 सीटों पर दाखिला हुआ। जबकि विभिन्न संकायों में 852 सीटें अभी रिक्त है। पहली मेरिट लिस्ट में कला संकाय में 300, बीकॉम में 88, बीबीए में 9, बीसीए में 18, बीएससी नॉन मेडिकल में 208, बीएससी मेडिकल में 73, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 12 सीटों पर दाखिला हुआ। वहीं महिला कॉलेज में 790 सीटों पर दाखिला हुआ। यहां भी विभिन्न संकायों की 490 सीटें रिक्त है। पहली मेरिट लिस्ट में कला संकाय में 469, बीकॉम में 121, बीएससी नॉन मेडिकल में 111, बीएससी मेडिकल में 89 सीटों पर दाखिला हुआ। रिक्त सीटों पर 22 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

- वर्जन
दाखिला नोडल इंचार्ज सतीश सैनी ने बताया कि
जिन विद्यार्थियों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम शामिल था अब उन विद्यार्थियों का दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम शामिल नहीं होगा। ऐसे विद्यार्थियों का दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद कॉलेज में रिक्त रहने वाली सीटों पर ओपन काउंसलिंग से दाखिला हो सकेंगा।---प्रो. सतीश सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी पीजी कॉलेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पीजी कॉलेज नारनौल
संकाय ----- जमा फीस --- कुल सीटें---- खाली सीट
बीए --- 300 -----600 ----- 300
बीकॉम -- 88--- 240 ------ 152
बीबीए --- 09 ----40 ----- 31
बीसीए ---- 18 ----- 40 ----- 22
बीएससी नॉन मेडिकल --- 208 --- 360 ------ 152
बीएससी मेडिकल --- 73---- 180 ---- 107
बीएससी कंप्यूटर साइंस -- 12---- 40 ------ 28
-----------------
महिला कॉलेज नारनौल
संकाय ------ जमा फीस ----- कुल सीटें -----खाली सीटें
बीए --- 469 -----800 ----331
बीकॉम --- 121 ----- 160 -----39
बीएससी नॉन मेडिकल ---- 111 ---- 160 ----- 40
बीएससी मेडिकल --- 89 ---- 160 ---- 71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed