फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mission Admission

उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में प्रथम वर्ष दाखिले के लिए शैड्यूल जारी किया

Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission
पीजी कॉलेज नारनौल। - फोटो : Narnol
सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी कॉलेज में दाखिले को लेकर उत्साहित नजर आ रहे है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। लेकिन अभी इसमें फेरबल भी हो सकता है। यूजी कोर्स के लिए 12 अगस्त से विभिन्न संकायों के लिए ऑनलाइन दाखिला रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। कॉलेज में दाखिले को लेकर ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल जारी कर दिया गया है। यह पोर्टल 12 अगस्त को खुलेगा और फॉर्म जमा होंगे। दाखिले के लिए फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन

इस बार विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए केवल आठ दिन का समय दिया गया है। ऐसे में पोर्टल व्यस्त रहने की संभावना से विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ सकता है। इस बार कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी रहेगी। पीजी कॉलेज नारनौल के दाखिला नोडल अधिकारी सतीश कुमार सैनी ने बताया कि यूजी कोर्स में प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने अभी टेंटेटिव शेड्यूल जारी किया है। इसमें बदलाव भी हो सकता है। उनके पास दाखिले के लिए गाइडलाइन नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed