फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mission admision, students, seats, narnaul

दाखिले की जंग, सीटें हैं ‘तंग’

Tue, 14 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 14 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
mission admision, students, seats, narnaul
दाखिले की जंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कालेजों में एडमिशन के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होते ही दाखिले की मारामारी शुरू हो गई है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबंधित जिले के महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कहीं सीटों को पार कर गई है तो कहीं बराबर पहुंच गई है। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस बार विद्यार्थियों की संख्या सीटों के दोगुनी रहने का अनुमान है। एक सप्ताह में ही एडमिशन को लेकर शुरू हुई मारामारी 30 जून तक जारी रहेगी। वर्तमान में नान-मेडिकल और कला विषयों में विद्यार्थी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए जहां रोजाना करीब 200-400 विद्यार्थी आनलाइन आवेदन कर रहे हैं, वहीं महिला महाविद्यालय में दाखिले के लिए भी प्रतिदिन 100 से 200 छात्राएं आनलाइन आवेदन कर रही हैं। महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण शहर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 3495 पर पहुंच गई है। वहीं महिला महाविद्यालय के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं की संख्या भी 1710 पर पहुंच गई है, जबकि आवेदन प्रक्रिया में अभी काफी दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन


नान मेडिकल की राह नहीं आसान
शहर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नान-मेडिकल संकाय में दाखिले के लिए  आनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  नान-मेडिकल के लिए सीटों के मुकाबले कई गुना आवेदन किए जा चुके हैं। पीजी महाविद्यालय में नान मेडिकल की सीटों की संख्या केवल 320 है, जबकि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 1436 हो गई है। इस प्रकार सीटों के मुकाबले करीब चार गुना आवेदन अभी तक किए जा चुके हैं। वहीं महिला महाविद्यालय में नान-मेडिकल के सीटों की संख्या महज 160 है, जबकि 482 आवेदन अभी तक किए जा चुके हैं। इस प्रकार नान-मेडिकल में लगातार बढ़ रही संख्या को देखकर यह कहा जा सकता है कि नान-मेडिकल संकाय में विद्यार्थियों के दाखिले की राह काफी मुश्किल होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
विद्यार्थियों के आनलाइन आवेदन के लिए 10वीं कक्षा का अंक प्रमाण पत्र, 12वीं कक्षा का अंक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या और फोटो का होना अत्यंत आवश्यक है। इनमें से किसी भी वस्तु के बिना आवेदन पूरा नहीं किया जा सकता।  इसके अलावा आरक्षित और छूट लेने वाले विद्यार्थियों को भी अपने सभी संबंधित  दस्तावेजों के साथ ही आनलाइन आवेदन करना होगा।

स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों के लिए कार्यक्रम
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के तहत आने वाले जिले के महाविद्यालयों के स्नातक  स्तरीय पाठ्यक्रमों में 5 जून से शुरू की गई दाखिला प्रक्रिया 30 जून तक चलने वाली है। इसके बाद 4 जुलाई को आवेदन फार्मों की छंटनी की जाएगी। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 5 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसी प्रकार दूसरी मेरिट सूची 9 जुलाई और तीसरी सूची 13 जुलाई को जारी की जाएगी। सभी सीटें भर जाने की सूरत में 16 जुलाई से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी अन्यथा रिक्त सीटों को भरने के लिए अन्य मेरिट सूचियां जारी की जाएंगी।


हार्ड कापी महाविद्यालय में जमा करवाएं
पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी आनलाइन आवेदन करने के बाद आगामी दो दिनों के अंदर-अंदर अपने आवेदन की हार्ड कापी महाविद्यालय में अवश्य जमा  करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed