फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minister of State took stock of the roads, the construction work of the road will start from today

राज्यमंत्री ने लिया सड़कों का जायजा, आज से शुरू होगा सड़क का निर्माण कार्य

Thu, 16 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Minister of State took stock of the roads, the construction work of the road will start from today
शहर में सड़कों का निरीक्षण करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शहर में चल रहे विकास कार्य तय समय पर हों। बारिश के सीजन के कारण नागरिकों को बहुत अधिक परेशानी हो रही है। 17 सितंबर से ही लगभग तीन करोड़ की लागत से तैयार होने वाले मेहता चौक से लेकर सिविल अस्पताल तक के रोड को बनाना शुरू किया जाए। राज्यमंत्री वीरवार को शहर के विभिन्न मार्गों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए रेलवे रोड तथा अस्पताल रोड पर सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बारिश का सीजन होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल से थाने तक का रोड लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को एस्टीमेट भेजा जा चुका है। जल्द ही यह भी पास हो जाएगा। आगामी 15 दिन में इन दोनों सड़कों को पूरा कर लिया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि इस रोड के लिए पोल हटाने के लिए बिजली विभाग तथा पेड़ हटाने के लिए वन विभाग को परमिशन के लिए लिखा हुआ है। इस मौके पर दुकानदारों ने भी इस मार्ग को जल्द बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने बताया कि शहर में सीवर लाइन बहुत अधिक पुरानी हो गई थी तथा कई जगह पर सीवरेज के ओवरफ्लो होने की लगातार समस्या सामने आ रही थी। इसके मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार ने शहर की मुख्य लाइनों को और अधिक चौड़ाई के साथ डालने का काम शुरू किया हुआ है। काम पूरा होते ही तुरंत प्रभाव से सड़कों को ठीक करने का काम किया जाएगा। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क बनाने का कार्य पूरी प्लानिंग के साथ किया जाए ताकि कहीं भी अतिक्रमण न रहे। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार तथा नगर परिषद के एक्सईएन अंकित कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed