फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minimum temperature dropped after rain

बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

Wed, 29 Dec 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped after rain
30 दिसंबर से 3 जनवरी 2022 तक उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, और दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इस सीजन की दूसरी एक और शीत लहर चलने की पूरी-पूरी संभावनाएं बन रही हैं। 26 दिसंबर को हुई बारिश की वजह से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान मौसमी प्रणाली की वजह से अब फिर से पवनों की दिशा उत्तरी हो गई है। जिसकी वजह से हरियाणा और दिल्ली में सर्द हवाओं ने अपना डेरा जमा लिया है। जिसके कारण से ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर भारत में हाल ही में आए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के निकलने के बाद मैदानी इलाकों में ठंड का इजाफा होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली के इलाकों पर 30 दिसंबर से 3 जनवरी 2022 तक ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी कर दिए है। वहीं बारिश के बाद नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में करीब न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई। आने वाले दिनों में इसमें और भी गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed