फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minimum mercury reached 2.7 degrees, no relief yet

Mahendragarh-Narnaul News: न्यूनतम पारा 2.7 डिग्री पहुंचा, अभी नहीं राहत

Tue, 23 Jan 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury reached 2.7 degrees, no relief yet
महेंद्रगढ़/कनीना। पिछले 20 दिनों से क्षेत्र में लगातार ठंड का सितम जारी है। सोमवार को सुबह दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई व न्यूनतम तापमान भी महज 2.7 डिग्री रहा। ओंस की बूंदे बारिश की तरह बरसी, जिसके कारण सड़कें भीग गई।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को दोपहर के समय निकली हल्की धूप के बाद सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक पखवाड़े से छा रहे कोहरे के कारण अब धीरे-धीरे सरसों की फसल में सफेद रतुआ व तना गलन की संभावना बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार आगामी 24 फरवरी तक राहत की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान में आैर गिरावट की संभावना बनी रहेगी। दिनभर लोग भी अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से लगातार छा रहे कोहरे का प्रभाव अब सरसों पर आने लगा है। इस समय सरसों की फसल में तना गलन व सफेद रतुआ बड़ी तेजी से फैल रहा है। सरसों की फसल में 50 प्रतिशत से अधिक फलियां बन चुकी हैं ऐसे में अत्याधिक ठंड के कारण दाना प्रभावित हो सकता है, जबकि इसके कारण गेहूं की फसल में भी बढ़वार की रफ्तार कम हो गई है।

हालांकि गेहूं की फसल अभी पोरियों की स्थिति में है एक सप्ताह बाद पौटा में आएगा। उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद मौसम फसलों के अनुकूल हो जाएगा। मौसम प्रेक्षक केवीके महेंद्रगढ़ अर्जुन शर्मा ने बताया कि इस समय तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। 24 जनवरी तक शीतलहर चलने व घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 10 से 20 डिग्री के मध्यम तथा न्यूनतम 4 से 6 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है। 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed