फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   migrant laborers do not go out of the district

प्रवासी मजदूर जिले से बाहर न जाएं सभी को मिलेगा आश्रय : उपायुक्त

Mon, 30 Mar 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
migrant laborers do not go out of the district
कनीना में निरीक्षण करते उपायुक्त जगदीश शर्मा और एसडीएम रणबीर सिंह। - फोटो : Narnol
जिले की सीमाओं को शील करने के बाद डीसी जगदीश शर्मा, एसपी सुलोचना गजराज के साथ महेंद्रगढ़ जिले में रेवाड़ी के बार्डर को जांचने पहुंचे।
विज्ञापन

डीसी जगदीश शर्मा ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रवासी श्रमिक को पैदल न जाने दिया जाए। जो जहां पर है उसे वहीं पर आश्रय मिलेगा। प्रशासन की ओर से शेल्टर होम बनाए गए हैं। एसपी सुलोचना गजराज ने कनीना में पुलिस चौकी के सामने लगे नाके को रेवाड़ी मोड़ टी-प्वाईंट स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को दूसरे राज्यों, जिलों के श्रमिकों को बाहर नहीं जाने देने के निर्देश दिए। रेलवे लाइन से गुजरने वाले व्यक्तियों को रोकने के लिए अटेली रोड रेलवे फाटक पर दो पुलिस कर्मचारी तैनात कराए। निजी स्कूल की दो बसें भी वहां उपलब्ध रहेंगी। प्रवासी श्रमिकों को इन बसों के जरिए शेल्टर होम भेजा जाएगा। शेल्टर होम में उनके खाने, रहने का पूरा इंतजाम किया गया है। इस दौरान एसडीएम रणबीर सिंह, डीएसपी यादराम बिश्रोई, थाना प्रभारी विकास कुमार, नपा चेयरमैन सतीश जेलदार, सचिव राजाराम व चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह भी मौजूद रहे।

दो शेल्टर होम बनाए
कनीना में बनाए गए दो शेल्टर होम में 300 व्यक्तियों के रखा जा सकता है। कनीना फाटक के पास से जा रहे करीब 50 प्रवासी मजदूरों को रोककर महेंद्रगढ़ रोड पर बनाए गए शेल्टर होम भेजा गया। शेल्टर होम में 100 व्यक्ति पंजीकृत हैं। नपा की ओर से लगाये गये लंगर में मजदूरों को खाना उपलब्ध कराया। डीसी ने कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंस बनाकर रहें। आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। किसी भी मजदूर को जिले से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ध्यान सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed