फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mid-day meal workers will go to Bhiwani on June 24 to raise several demands, including an increase in honorarium.

Mahendragarh-Narnaul News: 24 जून को भिवानी जाएंगी मिड-डे-मील कार्यकर्ता, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर रैली

Sat, 20 Jun 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers will go to Bhiwani on June 24 to raise several demands, including an increase in honorarium.
नारनौल। मिड-डे-मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की जिला इकाई ने 24 जून को भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। यूनियन नेताओं ने दावा किया कि बड़ी संख्या में मिड-डे-मील कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुनीता, जिला सचिव संतोष यादव व एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने बताया कि रैली में न्यूनतम वेतन 15,220 रुपये मासिक लागू करने, मानदेय का समय पर भुगतान, 12 माह का वेतन, ड्रेस भत्ता बढ़ाने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने तथा हटाई गई कार्यकर्ताओं को बहाल करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि मिड-डे-मील कर्मी सरकारी विद्यालयों में प्रतिदिन कई घंटे कार्य करती हैं, लेकिन उन्हें मात्र 7,000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान में भी अक्सर देरी होती है और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं नहीं मिलतीं। नेताओं ने कहा कि महंगाई के दौर में कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक वेतन और श्रमिकों के समान अधिकार मिलना चाहिए। यूनियन ने जिले की सभी मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं से 24 जून को भिवानी पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed