फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mid-day meal workers' protest on 7th

Mahendragarh-Narnaul News: मिड-डे मील वर्कर्स का प्रदर्शन सात को

Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers' protest on 7th
नारनौल। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की ओर से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सात जनवरी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की जिला प्रधान सुनीता व जिला सचिव संतोष यादव ने बताया कि पूर्व जिला प्रधान बिमला, ब्लाॅक प्रधान प्रेमलता, माया, हेमलता, सुमित्रा, रेशमी, पूर्व राज्य सलाहकार पुष्पा, जिला उपाध्यक्ष संतोष पालड़ी, बनिता, राजेश पड़तल, मुनेश, राजवंती कोका, मेनका, रोशनी, कविता, स्नेह लता, सरोज सहित मिड डे मील नेत्री जन संपर्क अभियान में जुटी हैं। जिला सचिव संतोष यादव ने कहा कि सरकार मिड-डे-मील कर्मियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा दे।, श्रमिक मानकर न्यूनतम वेतन 28000 रुपया मासिक लागू किया जाए। छुट्टियों का पैसा काटना बंद किया जाए। रिटायरमेंट की उम्र 65 साल की जाए। रिटायरमेंट पर एकमुश्त राशि कम से कम 5 लाख रुपये दी जाए। 5000 रुपये मासिक पेंशन लागू की जाए। महंगाई को देखते हुए ड्रेस के लिए 2500 रुपये दिए जाए। 15 बच्चों पर एक मिड-डे-मील कुक का प्रावधान हो। किसी भी मिड-डे-मील कुक को ना हटाया जाए। मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स को पिछले तीन महिनों से मानदेय भुगतान करने सहित अनेक मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed