{"_id":"6ac01869792e426da805de66","slug":"message-of-cleanliness-and-social-service-resonates-on-gandhi-shastri-jayanti-narnol-news-c-203-1-mgh1002-130637-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- गांव गाहड़ा में हवन करते आर्य समाज के लोग व ग्रामीण--स्रोत ग्रामीण
कनीना। ग्राम गाहड़ा में आर्य समाज एवं वेद प्रचार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज प्रचारक, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक मास्टर अमर सिंह आर्य की 24वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित हुआ। वैदिक यज्ञ में लोगों ने आहुति देकर श्रद्धांजलि दी। यज्ञ के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।
वहीं, महात्मा गांधी की जयंती पर पीएचसी भोजावास में स्वच्छता अभियान चलाया गया। डॉ. आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों और आशा वर्करों ने परिसर की सफाई की। कचरा हटाने, घास काटने और झाड़ू लगाने का कार्य किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने गांधीजी के स्वच्छता संबंधी विचारों को याद किया।
इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका कनीना ने मुख्य मार्ग पर स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया। डिवाइडर पर पौधे लगाए गए और लोगों को उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।