फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meri Fasal Mera Byora Portal opened for sale of Rabi crops

रबी फसल की बिक्री के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खुला

Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Meri Fasal Mera Byora Portal opened for sale of Rabi crops
जो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल को बेचना चाहते हैं वह उसका ब्योरा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दें। यह पोर्टल रबी फसल के लिए खोल दिया गया है। किसान जल्द से जल्द इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

कृषि एवं कल्याण विभाग नारनौल के डीडीएडा वजीर सिंह ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाना होगा। किसान यह पंजीकरण स्वयं मोबाइल से या कॉमन सर्विस सेंटर से करवा सकता है। उन्होंने बताया की सरकार द्वारा रबी सीजन 2021-22 के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर गेहूं, सरसों, दहलन, सूरजमुखी, चना और जौ बेचने के इच्छुक किसानों के लिए पोर्टल खोल दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की फसलों का बुआई से लेकर मंडियों में बिक्री तक मदद मिलेगी। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसल के मुआवजे एवं विभिन्न योजनाओ का लाभ लेने के लिए किसानों को बोई गई फसल का नाम, खेती का रकबा फसली महीना, बैंक खाता संख्या एवं मोबाइल न जैसी अनिवार्य जानकारी आनलाइन पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि संबंधित हलका पटवारी से मिलकर अपने खेत के सही किला नंबर में सही फसल दर्ज करना सुनिश्चित करें, जिससे की किसानों को आगे होने वाली समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed