{"_id":"6a149785009bc523990b08c4","slug":"mercury-rises-on-the-first-day-of-nautapa-gusty-winds-and-rain-forecast-ahead-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140388-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा के पहले दिन चढ़ा पारा, आगे आंधी-बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा के पहले दिन चढ़ा पारा, आगे आंधी-बारिश की संभावना
विज्ञापन
फोटो नंबर- 20भीषण गर्मी में जूस पीकर गला तर करते लोग और धूप से बचाव कर जाती युवतियां। संवाद
नारनौल। नौतपा के पहले ही दिन सूर्य देव के तेवर बेहद तीखे रहे। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। इसी वजह से क्षेत्र में दिन और रात दोनों के तापमान में 1.4 व 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही दिन का तापमान 44.2 डिग्री पर पहुंच गया।
दिनभर की गर्मी के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों और सड़कों पर भी दोपहर के समय आवाजाही कम नजर आई। मौसम के इस तेवर ने आम जनजीवन पर सीधा असर डाला।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नौतपा के शुरुआती चार दिन, यानी 28 मई तक, तापमान में लगातार बढ़ोतरी बनी रहेगी और गर्म हवाओं का असर तेज रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 28 मई को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 28, 29 और 30 मई को क्षेत्र में बादलों की आवाजाही, आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने यह भी बताया कि 2 जून के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि इस दौरान उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है जिससे राहत पूरी तरह नहीं मिलेगी।
सोमवार को नारनौल में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे नौतपा की शुरुआत ही तीखी गर्मी के साथ हुई। आने वाले दिनों में गर्मी और मौसम के उतार-चढ़ाव दोनों का असर देखने को मिलेगा।