फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mercury reached 41.2 degree Celsius, take care of children

गर्मी में बच्चों का रखे ख्याल, तापमान पहुंचा 41.2 डिग्री सेल्सियस

Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 41.2 degree Celsius, take care of children
नांगल चौधरी। मई-जून की तरह अभी से गर्मी पड़ने लगी है। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चों का विशेष खयाल रखने की अपील आम लोगों से की है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहने से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में पड़ रही भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सूर्य से बरस रही आग के कारण लोग बेहाल हैं। किसान गेहूं की फसलों की कटाई में लगे हुए हैं। अधिक गर्मी के कारण नवरात्र पर भी शहर के मुख्य बाजारों में भी लोगों की आवाजाही दिन के समय बहुत कम नजर आ रही है। बढ़ती गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों व बुजुर्गों पर पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बढ़ती गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed