फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mercury is rising since last two days...Roads are deserted, there is silence in the market.

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन से बढ़ रहा पारा...सड़कें सूनी, बाजार में सन्नाटा

Wed, 12 Jun 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Mercury is rising since last two days...Roads are deserted, there is silence in the market.
फोटो संख्या: 60 ​​शिंकजी पीकर गला तर करते हुए हुए युवा---संवाद
महेंद्रगढ़। दो दिन से जिले में बढ़ रहे तापमान ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इससे दोपहर के समय अधिकतर सड़कें सूनी दिखाई देती हैं इसके साथ ही बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 44.2 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिन पूर्व 41 डिग्री के आसपास चल रहा अधिकतम तापमान भी पिछले दो दिन में तीन डिग्री से अधिक बढ़ चुका है। चार दिन पूर्व राहत के बाद अब दो दिन से भीषण गर्मी से आमजन की परेशानी बढ़ गई है। 15 से 17 जून तक जिले में येलो अलर्ट रहेगा। आगामी तीन दिनों में फिर से पारा 48 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस सीजन में गर्मी अपने अंतिम चरण में है व जून माह के अंतिम सप्ताह और जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून पहुंचने की उम्मीद है। वहीं 25 जून से प्री मानसून की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

48 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना बनी है। इसके बाद 16 से 18 जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभावों के कारण अंधड़ व तेज हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आएगी। आगामी 25 जून तक प्री मानसून की गतिविधियां आरंभ होने की संभावना रहेगी। जून के अंतिम सप्ताह व जुलाई माह के प्रथम सप्ताह के दौरान जिले में मानसून पहुंचने की संभावना है। 25 से 30 जून के बीच कम दबाव का क्षेत्र बनने से बादलवाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed