{"_id":"69f0f11b420744ff04014141","slug":"memorandum-to-postpone-student-union-elections-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126030-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के लिए सौंपा ज्ञापन
Tue, 28 Apr 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सतनाली। छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर सतनाली के पदाधिकारियों ने शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा को संबोधित ज्ञापन राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा को सौंपा।
अभाविप के नगर मंत्री सचिन ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला होते हैं। इन चुनावों के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित रहना पड़ रहा है। छात्रसंघ चुनावों के अभाव में विद्यार्थियों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे उनके समाधान में भी कठिनाई आती है।
विज्ञापन
यदि चुनाव नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, तो छात्र अपनी समस्याओं को संगठित रूप से रख सकते हैं और उनके समाधान की दिशा में सार्थक पहल हो सकती है। इस मौके पर प्रिंस लांबा, ललित कुमार, ओकेश, परवीन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।