{"_id":"66f061b9cc8ceaf2f501d018","slug":"meenakshi-got-first-place-in-poster-making-competition-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116381-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम स्थान पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम स्थान पाया
Sun, 22 Sep 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-03कॉलेज स्टाफ के साथ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में प्राणी शास्त्र विभाग की ओर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती पूजा से किया गया।
प्राचार्य पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को बताया की हमें पढ़ाई-लिखाई के साथ पाठ्यक्रम सह गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। इससे रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का विकास होता है इसलिए हर विद्यार्थी को अपने आपको हुनरमंद बनाना जरूरी है। प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर सुंदर पोस्टर बनाए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मीनाक्षी, द्वितीय स्थान पर प्रियंका और तृतीय स्थान पर निशा तथा आस्था यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। पीआरओ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि प्राचार्या और स्टाफ सदस्यों की ओर विजेताओं को सम्मानित किया गया।