फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Medical store sealed after MTP kit found in Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में एमटीपी किट मिलने पर मेडिकल स्टोर किया सील

Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Medical store sealed after MTP kit found in Kanina
फोटो संख्या:71- कनीना में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी ​के दौरान  कार्रवाई करती फूड एवं ड्रग की टीम
कनीना। फूड और ड्रग की टीम ने कनीना में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। स्टोर से एमटीपी किट तथा नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोल अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कनीना में बस स्टैंड पर स्थित हरियाणा मेडिकल स्टोर पर गलत दवाइयां बेचने की शिकायत मिल रही थीं। इन दवाइयों में नशीली दवाइयां और एमटीपी किट भी शामिल है, जोकि हरियाणा में बैन है। शिकायत के आधार पर शनिवार देर शाम को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक मिला। जब दुकान की जांच की तो उन्हें वहां से एमटीपी किट के अलावा सात अलग प्रकार की नशीली दवाइयां भी मिलीं। इनकी बिक्री पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि एमटीपी किट गर्भ निरोधक दवाई हैं, जो प्रदेश में बैन है। इन दवाइयों के स्टाॅक के बारे में जब संचालक से जानकारी मांगी तो असमर्थता जताई। खरीदने और बेचना के बारे में संचालक कुछ भी नहीं बता पाया। इस पर दवाइयों को जब्त कर लिया गया। वहीं दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed