फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Medal winner Devendra Saini honored by Deputy Commissioner and SDM

Mahendragarh-Narnaul News: पदक विजेता देवेंद्र सैनी को उपायुक्त और एसडीएम ने किया सम्मानित

Fri, 07 Feb 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Medal winner Devendra Saini honored by Deputy Commissioner and SDM
फोटो नंबर-04रजत पदक विजेता ​खिलाड़ी देवेंद्र सैनी को सम्मानित करते एसडीएम रमित कुमार। स्रोत-स - फोटो : mathura
नारनौल। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे नारनौल शहर के देवेंद्र सैनी ने मार्शल आर्ट के कलारिपट्टू खेल में रजत पदक जीता है। इससे पहले फरीदाबाद में आयोजित स्टेट लेवल प्रतियोगिता 2024 में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। बता दें कि उत्तराखंड में 27 से 31 जनवरी के बीच हुई प्रतियोगिता में अंडर 65 से 80 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि पहला मुकाबला राजस्थान के साथ हुआ। दूसरा मुकाबला कर्नाटक व तीसरा जम्मू कश्मीर के साथ हुआ। इसमे तीनों खिलाड़ियों को पटकनी देते हुए फाइनल मुकाबला केरल के खिलाड़ी के साथ हुआ। इसमें देवेंद्र को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह तीन मुकाबलों में जीत के बाद उनको रजत पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन


शहर पहुंचने पर देवेंद्र को जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती व नारनौल एसडीएम रमित कुमार यादव ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि ने शहर के लिए ने उम्मीद और प्रेरणा का संचार किया है। इस मौके पर रामकुमार, टिंकू प्रधान सचिव युवा साथी ग्रुप हरियाणा, डॉ. दलीप कुमार, बिरेंद्र यादव प्रधान उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा, सुरेंद्र राजपूत, डॉ. अनिल, एडवोकेट राजेश सैनी, कृष्ण, केशव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed