{"_id":"5f25a48d8ebc3e9fee66be68","slug":"maternal-death-after-giving-birth-to-a-child-dowry-murder-case-filed-against-3-including-husband-narnol-news-rtk566862725","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में परिजनों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना निवासी महिला की प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। निजी अस्पताल में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सास, ससुर एवं पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम के बसई इनक्लेव निवासी विजय पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की पूजा उर्फ लक्ष्मी (23) की शादी गांव खुडाना निवासी सुमित के साथ 19 नवंबर 2019 को हुई थी। उसने अपनी बेटी की शादी में ब्रेजा गाड़ी, फर्नीचर, एसी, फ्रीज, एलईडी, वाशिंग मशीन और 20 तोले सोने के आभूषण दान दहेज में दिए थे। इसके बाद भी लड़की के ससुराल वाले उस पर मारपीट करने लगे। उससे 11 लाख रुपये नकद और एक सोने का कड़ा की मांगने लगे। मारपीट के बाद वह अपनी बेटी को दो बार अपने साथ भी लेकर गए। पूजा की डिलिवरी होने वाली थी। पूजा का पति सुमित, सास रमा व ससुर बजरंग प्रताड़ित करते थे। विजय पाल ने आरोप लगाया कि पूजा को 30 जुलाई को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। शाम को ससुरालजनों महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। जहां पर चिकित्सक नहीं था। पूजा पूरी रात सरकारी अस्पताल में रही। 31 जुलाई को पूजा को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी जांच कर ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। ससुराल पक्ष के लोगों ने ऑपरेशन के लिए मना कर दिया। विजय पाल ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी का हाल जानने के लिए बार-बार फोन किया, जिस पर पूजा के ससुराल वाले उन्हें गुमराह करते रहे। बाद में पूजा की मृत्यु होने की सूचना दी। ससुराल वालों ने कहा कि बेटी के जन्म के दौरान पूजा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीनों लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। अभी इस मामले की जांच चल रही है।