फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mata Sati Welfare Committee Sets Up Chhabeel

Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन हुआ महात्म्य, भक्ति, ज्ञान वैराग्य और गोकर्ण कथा का वर्णन

Fri, 22 May 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mata Sati Welfare Committee Sets Up Chhabeel
फोटो संख्या:57 आदर्श कॉलोनी में आयोजित कथा में मौजूद बैठे श्रोतागण। संवाद
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव के दौरान वृंदावन धाम से कथा व्यास अक्षय कृष्ण ठाकुर महाराज पधारे। उन्होंने कथा महात्म्य, भक्ति, ज्ञान-वैराग्य, सनत कुमारों, धुंधकारी व गोकर्ण की कथा का वर्णन किया गया। इसके मुख्य यजमान मामन चौधरी, आशा गर्ग सपरिवार रहे।
विज्ञापन

अक्षय कृष्ण ठाकुर महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान सबसे पहले भगवान विष्णु ने ब्रह्माजी को दिया था। ब्रह्माजी ने इसे देवर्षि नारद को, नारद ने वेदव्यास को और व्यास ने अपने पुत्र शुकदेव को सुनाया। पृथ्वी पर सबसे पहली बार सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा सनत कुमारों ने देवऋषि नारद को सुनाई थी। यह कथा उत्तर प्रदेश के शुक्रताल हरिद्वार के पास आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद व्यास के पुत्र शुकदेव महाराज ने राजा परीक्षित को गंगा के तट पर 7 दिनों तक यह कथा सुनाई थी। इसी बात के मद्देनजर सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा सुनने की परंपरा प्रारंभ हुई। एक अन्य प्रसंग के अनुसार उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में गोमती नदी के तट पर स्थित पवित्र तपोस्थली नैमिषारण्य में श्रीमद्भागवत कथा सूत महाराज ने 88 हजार ऋषियों को सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वार्ड पार्षद सरिता राठी, संजय राठी, रतन राठी, सत्यनारायण चौधरी, देवेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सुरेश राठी, महेंद्र राठी, प्रेम राठी, जुगल राजस्थानी, कमलेश बचीनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed