फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Martyr Udham Singh remembered on his birth anniversary

Mahendragarh-Narnaul News: जयंती पर याद किए गए शहीद उधम सिंह

Thu, 26 Dec 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Martyr Udham Singh remembered on his birth anniversary
फोटो नंबर-04शहीद उद्यम सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विभिन्न संगठनों सदस्य। 
नारनौल। सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में महेंद्रगढ़ रोड स्थित संघर्ष समिति कार्यालय में शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान ने की। सभी सदस्यों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
विज्ञापन

समिति के महासचिव व कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने समारोह का संचालन करते हुए कहा कि शहीद उधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब प्रांत के सुनाम गांव में कम्बोज सिख परिवार में हुआ था। वर्ष 1901 में उधम सिंह की माता और 1907 में पिता का निधन हो गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी व क्रांतिकारी थे। समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान ने कहा कि जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गवर्नर जनरल माइकल ओ डायर को लंदन में जाकर गोली मारी थी। वहीं चेयरमैन व जांगिड़ समाज के सुरेश बौद्ध व अखिल भारतीय आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं तहसीलदार लालाराम नाहर ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक जयपाल सिंह, प्रमुख समाजसेवी कन्हैयालाल कलोरिया, खंड नांगल चौधरी के प्रधान रोहतास बबेरवाल, संघर्ष समिति के सचिव हजारीलाल खटावला, धर्मवीर कटारिया, रामचंद्र गोठवाल, हरिराम सिरोहा, रामभरोस भीम, अमरनाथ सिरोहा, शेर सिंह, रामचंद्र सैनी व प्रवीण प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed