फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Martyr Birendra sacrificed his life by chewing gram gram to the enemies in Kargil war

कारगिल युद्ध में शहीद बिरेंद्र ने दुश्मन को नाकों चने चबाते हुए दी प्राणों की आहुति

Mon, 25 Jul 2022 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Martyr Birendra sacrificed his life by chewing gram gram to the enemies in Kargil war
अहीरवाल क्षेत्र रणबांकुरों की पावन स्थली रही है। भारत-चीन युद्ध से लेकर पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों सहित कारगिल युद्ध में भी यहां के वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। गांव गढ़ी रुथल निवासी स्व. बिरेंद्र सिंह ने भी अपने देश की रक्षा में अपनी शहादत दी थी जो भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी वीरांगना मनभावती देवी को पति की शहादत पर गर्व है। उनका कहना है कि राष्ट्र परिवार से बढ़कर है। पिता की शहादत को प्रेरणा मानते हुए शहीद बिरेंद्र सिंह का बड़ा बेटा प्रवीण तथा छोटा बेटा टिंकू एमएससी पास करके उच्च पदों की तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही अपने चाचा ओमप्रकाश लांबा के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा आवंटित गैस एजेंसी को भी इमानदारी के साथ चला रहे हैं। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर ओमप्रकाश लांबा ने बताया कि बिरेंद्र सिंह के मन मे बचपन से ही देशभक्ति का जज्बा था। वे भारतीय सेना में अपनी इच्छा से भर्ती हुए थे जहां कारगिल में दुश्मनों को नाकों चने चबाते हुए अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी। ओमप्रकाश लांबा ने नम आंखों से बताया कि भाई के चले जाने का दुख तो है लेकिन शहीद का भाई होने के गौरव से सीना चौड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed