फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Martyr Ashok Yadav given last farewell with state honor

Mahendragarh-Narnaul News: शहीद अशोक यादव को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Thu, 02 Mar 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Martyr Ashok Yadav given last farewell with state honor
नक्सली हमले में शहीद हुए जवान को सलामी देते आईटीबीपी के जवान।

विज्ञापन
नांगल चौधरी। गुवाहटी में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए आईटीबीपी के जवान ढाणी जाजमा के अशोक यादव का देर सायं राजकीय सम्मान व सशस्त्र सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया। अशोक के शहीद होने के समाचार से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सुबह से ही ग्रामीण जवान के पार्थिव शरीर का गांव आने इंतजार कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक ढाणी जाजमा निवासी हवासिंह के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अशोक यादव 2012 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। दूसरा पुत्र दिल्ली बतौर चालक कार्यरत है। अशोक यादव गुहावटी में तैनात था। बुधवार रात्रि को अशोक यादव ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच नक्सलियों ने अंधेरे में छिप कर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर अशोक यादव ने भी गोलीबारी की। इसी दौरान अशोक यादव को सीने में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे विभागीय अस्पताल लाया गया। मगर रक्तस्राव अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद जवान के शव को हवाई जहाज से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। जहां से शव को पुलिस वाहन में लेकर ढाणी जाजमा लाया गया। नांगल चौधरी के नायब तहसीलदार हरीओम ने पुष्प चक्र अर्पित करके शहीद को प्रशासनिक सम्मान दिया। हरियाणा पुलिस और आईटीबीपी ने संयुक्त सशस्त्र सलामी देकर शहीद को अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि शहीद के पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। उनकी अंतिम यात्रा में थाना प्रभारी रामनाथ, प्रवीण चौधरी, विनोद भील, पंचायत समिति के चेयरमैन कर्मपाल यादव, एडवोकेट अनिल यादव मांदी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed