{"_id":"57697ea34f1c1b6f6fb47fcd","slug":"marshal-art-etc-camp-education-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित होने के साथ बलिष्ठ होना भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित होने के साथ बलिष्ठ होना भी जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद् शाखा नारनौल की ओर से एबीएम स्कूल में आयोजित संस्कार शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को लगभग 225 बच्चों ने भाग लिया। शिविर में मार्शल आर्ट शिक्षक मनीष शर्मा ने बेटियों को अपराधियों से बचाव की विभिन्न तकनीक बताते हुए कहा की कराटे आज की जरूरत है। बेटियों को शिक्षित होने के साथ साथ बलिष्ठ होना भी जरूरी है।
शाखा अध्यक्ष हितेंद्र बोहरा ने बताया की शिविर के अंतिम दिन सभी विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा तथा प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। विवेक निर्मल ने कहा की संस्कार जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्कूल के संस्थापक जयप्रकाश गौतम एवं महेश गौतम ने अल्पाहार वितरित किया। कार्यक्रम में संजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, विवेक निर्मल, देवेंद्र सोनी, सुचेता गोगिया, तुषार बोहरा, राजू सोनी, आइना जिंदल, कर्ण सैनी, विजय सैनी, प्रज्ञा, ओमप्रकाश अरोड़ा, नरेश गोगिया, नरोतम सोनी आदि थे।