फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Markets Buzz with Activity Ahead of Chaitra Navratri; Shopping for Worship Supplies Picks Up Pace

Mahendragarh-Narnaul News: चैत्र नवरात्र से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री की खरीदारी तेज

Mon, 16 Mar 2026 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Markets Buzz with Activity Ahead of Chaitra Navratri; Shopping for Worship Supplies Picks Up Pace
फोटो संख्या:61- नवरात्र के अवसर पर दुकान से पूजन सामग्री लेती महिलाएं--संवाद
महेंद्रगढ़। चैत्र नवरात्र नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने नवरात्र को देखते हुए अपनी दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है और पूजन सामग्री का स्टॉक भी बाजारों में पहुंचने लगा है। श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी करने लगे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार नवरात्र के लिए बाजार में माता की मूर्तियां 50 से 550 रुपये तक बिक रही हैं, जबकि पीतल के दीपक 20 से 450 रुपये तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा पानी वाला नारियल 50 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने गुजरात और मध्यप्रदेश से नारियल, सुपारी सहित अन्य पूजन सामग्री मंगवाई है। इसके साथ ही चुनड़ी, माता की तस्वीरें, कलश, अगरबत्ती, धूप, कपूर और अन्य धार्मिक सामग्री भी दुकानों में उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता की चुनरी 5 से 500 रुपये तक और माता की पोशाक 20 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक बिक रही है। नवरात्र के करीब आते ही श्रद्धालुओं की बढ़ती खरीदारी से बाजारों में रौनक लगातार बढ़ती जा रही है।
बॉक्स
माता की चुनरी और नारियल की अच्छी खरीदा हो रही है। श्रद्धालु मंदिरों और घरों में स्थापित करने के लिए पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। कई लोग नौ दिनों तक माता की पूजा और व्रत रखने के लिए पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं। -सत्यनाराण खोरीवाला, दुकानदार

बॉक्स
माता की मार्बल की मूर्तियों की भी काफी मांग है। श्रद्धालु घरों में स्थापना के लिए माता दुर्गा की छोटी-बड़ी मार्बल की मूर्तियां खरीद रहे हैं। लोगों की पहली पसंद मार्बल की मूर्तियां बन रही हैं। ये देखने में सुंदर होने के साथ-साथ टिकाऊ भी होती हैं। -संजय नांगलिया, दुकानदार

फोटो संख्या:61- नवरात्र के अवसर पर दुकान से पूजन सामग्री लेती महिलाएं--संवाद

फोटो संख्या:61- नवरात्र के अवसर पर दुकान से पूजन सामग्री लेती महिलाएं--संवाद

फोटो संख्या:61- नवरात्र के अवसर पर दुकान से पूजन सामग्री लेती महिलाएं--संवाद

फोटो संख्या:61- नवरात्र के अवसर पर दुकान से पूजन सामग्री लेती महिलाएं--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article