{"_id":"674b5362dfba0d15ce098926","slug":"market-without-toilet-shopkeepers-and-pedestrians-worried-narnol-news-c-203-1-sroh1011-113562-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिना शौचालय का बाजार, दुकानदार और राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिना शौचालय का बाजार, दुकानदार और राहगीर परेशान
Sat, 30 Nov 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने की वजह से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 50 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में केवल तीन सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं।
दो वर्ष पहले नगर पालिका की ओर से 55 लाख रुपये से लोक निर्माण विश्राम गृह, नागरिक अस्पताल के पास, मोदाश्रम के पास सार्वजनिक बनाए गए थे, लेकिन शहर के बाजारों में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार मजबूरी में खुल्ले में शौच करने को मजबूर हैं। प्रतिदिन बाजार में 10 हजार से अधिक लोग अपनी जरूरतों के लिए शहर आते हैं।
शहर के मसानी चौक, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, विश्वकर्मा चौक, सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक, ढाल बाजार, शंकर मार्केट, शॉपिंग कॉप्लेक्स, सराफा बाहार, 11 हट्टा बाजार आदि स्थानों पर शौचालय नहीं बन रहे है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। शौच के लिए व्यापारी व आम आदम इधर-उधर भटकते रहते है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
परशुराम चौक पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण लाेगों को मजबूरी में बाजार की गलियों में शौच के लिए जाना पड़ता है। सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए, ताकि लाेगों को परेशानी ना हो।- महेश यादव, दुकानदार
-- -- -- -- -- -- --
सब्जी मंडी रोड पर शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदार व ग्राहक खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। दुकान पर कई लोग सामान खरीदने आते है। शौचालय के अभाव में परेशानी सामना करना पड़ रहा है।-मुन्नालाल, दुकानदार
-- -- -- -- -- -
शहर के मुख्य बाजारों में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ऐसे में प्रतिदिन हजारों दुकानदार के साथ-साथ आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। जबकि महिलाओं को और अधिक परेशानी होती है।- विक्रम शर्मा, दुकानदार
-- -- -- -- -- -
बाजार में सामान लेने की लिए आते है। बालाजी चौक पर शौचालय नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं के लिए अलग से शौचालय बनाना चाहिए ताकि उनको किसी तरह की परेशानी ना हो।- नरेन सैनी, दुकानदार
-- -- -- -- -- -- --
-वर्जन:
सार्वजनिक शौचालय के लिए बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। शीघ्र ही टेंडर पास करके जहां भी शौचालय की समस्या है उसको दूर किया जाएगा। किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़गा।- रमेश सैनी प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।