फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   market unlock, new rule, customers, narnaul

अनलॉक-1 में बाजार सुबह सुबह नौ से शाम सात बजे खुलेंगे

Mon, 01 Jun 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
market unlock, new rule, customers, narnaul
नारनौल। कोविड-19 के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद अब इसे अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। जिले में भी यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गृह मंत्रालय के निर्देश मिलने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एसीएस की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अब कंटेनमेंट जोन के बाजारों को खोलने से संबंधित पाबंदियां पहले की तरह रहेंगी। अन्य क्षेत्रों में कड़ी शर्तों के साथ दुकानें खोलने की छूट दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि भले ही अनलॉक-1 प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन सभी नागरिकों को पहले की तरह जिम्मेदारी का पालन करना है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने कोरोना वायरस के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया तो अब तक 68 दिन के राष्ट्रीय लॉकडाउन से जो हमने पाया है उसे खो देंगे। देश के सामने बहुत खराब स्थिति पैदा हो जाएगी। ऐसे में लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी और इस वायरस के प्रति पूरी तरह से सजग रहना होगा। डीसी ने कहा कि नगरपालिका सीमा के भीतर बाजार क्षेत्रों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करना होगा। उपायुक्त ने बताया कि बाजारों के संबंध में दिए गए नए दिशा निर्देशों की पालना के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कहीं भी किसी दुकानदार ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
व्यापारिक गतिविधियों के संबंध में इनका करना होगा पालन
- सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे के बीच दुकानें खोली जाएंगी।
- ऐसे सभी बाजार क्षेत्रों में सभी संबंधितों व दुकानदारों और साथ ही इन बाजार क्षेत्रों में आने वाले आगंतुकों/ग्राहकों द्वारा 2 गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुकानदारों को हाथ से संपर्क से बचने के लिए दस्ताने और मास्क पहनने होंगे। स्वच्छता सुनिश्चित करेंगे।
- दुकानदार भीड़भाड़ से बचने के लिए दुकानों में न्यूनतम आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। वैकल्पिक रूप से वे कर्मचारियों को पारी में बुला सकते हैं।
-बड़े आकार और एसी की दुकानों के प्रवेश बिंदु पर गार्ड को सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर प्रदान किया जाना जरूरी।
-यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि दुकानदार, सहायकों और ग्राहकों सहित 5 से अधिक व्यक्ति किसी भी दुकान में एक समय में मौजूद न हों।
-इन बाजार स्थानों पर जाने वाले ग्राहकों को किसी भी दुकान/रेहड़ी के सामने अपने वाहन (दोनों दोपहिया और चार पहिया वाहन) नहीं खड़े करने चाहिए बल्कि इन वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थानों पर पार्क करना चाहिए और पैदल चलकर बाजार की जगह पर जाना चाहिए।
- ओवर-क्राउडिंग से बचने के लिए नागरिकों को इन बाजार क्षेत्रों में न्यूनतम संख्या में (केवल एक समय में परिवार पर) यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
- सभी दुकानदारों को अपने कर्मचारियों सहित आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा तथा अपनी दुकान के सामने भी इस ऐप के बारे में नोटिस चस्पा करना होगा ताकि ग्राहकों को भी इस बारे में जागरूक किया जा सके।

- खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी के दौरान भी यह सुनिश्चित किया जाए कि डिलीवरी ब्वॉय सात साढ़े बजे बजे तक अपना कार्य हर हाल में पूरा कर ले। 9 बजे तक कोई भी सड़क पर नहीं रहना चाहिए। नाइट कर्फ्यू रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed