फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   market, private hospital, close, narnaul

बाजार और निजी अस्पताल आज रहेंगे बंद

Sun, 28 Feb 2016 10:48 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sun, 28 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
market, private hospital, close, narnaul

प्रदेश में जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और व्यापारियों के साथ हुई लूट के विरोध में महेंद्रगढ़ सोमवार को बंद रहेगा। इसके चलते व्यापारी एकजुट हो गए हैं। हिंसा और लूट के विरोध में व्यापारियों संगठनों ने लोगों से बंद में शामिल होने का आह्वान किया है। रविवार को व्यापार मंडल के सदस्यों के अलावा कई संगठनों के लोगों ने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। इस कारण अब जिले में निजी अस्पताल भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हिंसक वारदातों के अलावा लूट की घटनाएं हुई थी। इस कारण व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचा है। व्यापारियों के इस नुकसान के विरोध में हरियाणा व्यापार मंडल ने बैठक कर बंद का आह्वान किया था। इसके बाद शनिवार को जिले में अनेक जगह व्यापारियों ने बैठक की और सोमवार को जिला बंद का आह्वान किया। रविवार को आईएमए ने भी बंद को समर्थन दे दिया है। सब्जी मंडी एसोसिएशन, दवा विक्रेता संघ, कपड़ा विक्रेता संघ पहले ही बंद को समर्थन दे चुके हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों को हुआ है भारी नुकसान
हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि आरक्षण की आग में व्यापारियों को भारी नुकसान है। जान माल को लेकर हरियाणा का व्यापारी और आमजन आहत है। उन्होंने बताया कि जिले के नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़, अटेली मंडी, कनीना व सतनाली के प्रधानों से बातचीत की है। उन्होंने बाजार पूर्णतया बंद रखने का आश्वासन दिया है। जिन व्यापारियों को नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार तुरंत प्रभाव से पूरा मुआवजा प्रदान करे। जो व्यापारी आगजनी और लूट के कारण अपना सब कुछ गंवा चुके हैं, फिर से अपना व्यापार शुरू कर सके। अग्रवाल ने बताया कि 29 फरवरी के बंद को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों की यूनियन, सामाजिक संस्थाओं से सोमवार को सुबह साढ़े 9 बजे एतिहासिक आजाद चौक नारनौल पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि इस दिन ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोर टू डोर जाकर किया बंद का आह्वान
इसी संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को व्यापारियों के साथ दुकानों पर जाकर सोमवार को शहर बंद रखने का आह्वान किया गया। रविवार को नया बाजार, सब्जी मंडी, आजाद चौक, पुल बाजार, मानक चौक, बजाजा बाजार, महावीर मार्ग के व्यापारियों से पूर्णतया बंद रखने की अपील की गई है।

आईएमए ने भी दिया समर्थन
निजी चिकित्सक भी सोमवार को हिंसा के विरोध में बंद रखकर अपना विरोध जताएंगे। आईएमए के सचिव डॉ. ओमप्रकाश यादव ने बताया कि रोहतक और अन्य शहरों में आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के विरोध में सोमवार को सभी निजी अस्पताल बंद रहेंगे। आईएमए ने इसका पूरा समर्थन किया है।


अराजकता के विरोध में बाजार बंद आज
मंडी अटेली। जाट आरक्षण के नाम पर लूटपाट और अराजकता के विरोध में 29 फरवरी को अटेली बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल के प्रधान रतन गर्ग ने बताया कि लूटपाट के विरोध में पूरा बाजार बंद रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बंद में अपना सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed