{"_id":"66faf13097965ca7b20e78f4","slug":"market-decorated-before-navratri-devotees-are-liking-the-idol-of-mata-made-of-marble-narnol-news-c-203-1-sroh1012-112419-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र से पूर्व सजा बाजार, श्रद्धालुओं को पसंद आ रही मार्बल से बनी माता की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र से पूर्व सजा बाजार, श्रद्धालुओं को पसंद आ रही मार्बल से बनी माता की मूर्ति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र के लिए बाजार सजकर तैयार हो चुका है। बाजारों में मां नव दुर्गा की प्रतिमाएं भी दुकानों पर सज गई हैं। इस बार मार्बल पत्थर से बनी माता की मूर्तियां श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रही हैं। मूर्ति 150 से छह हजार रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। इस बार ग्राहकों की सबसे ज्यादा पसंद मार्बल पत्थर की आ रही है। गत्ते वाली प्रतिमा 20 रुपये से तीन हजार रुपये तक बाजारों में उपलब्ध है।
बाजारों में नवरात्र के लिए लोग खरीदारी करने लगे हैं। तीन अक्तूबर से शुरू होने वाले शारदीय नत्ररात्र 12 अक्तूबर चलेंगे। नवरात्र से पूर्व बाजारों में दुकानों पर मां दुर्गा के पूजन सामग्री व चुनरियों से सजाया गया है। हर दुकान पर सजी लाल चुनरिया एवं नारियल के साथ पंच मेवा श्रद्धालुओं को आकृर्षित कर रही है।
दुकानदार हरिसिंह, कपूर व अनिल ने बताया कि नवरात्र पर इस बार मां दुर्गा के लिए चुनरी 10 रुपये से शुरू होकर एक हजार रुपये तक आ रही है। इसमें अलग-अलग वैरायटी की चुनरी बाजार में आ रही है। नारियल भी इस बार 40 से 50 रुपये तक आ रहे हैं। पिछली बार 25 से 30 रुपये थे। उन्होंने बताया कि पिछली बार नवरात्र के शुभारंभ से तीन दिन पहले ही ग्राहकों की भीड़ शुरू हो जाती थी। इस बार विधानसभा चुनाव व फसलों की कटाई के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों ने नवरात्रों को लेकर अभी से पूजन सामग्री का स्टॉक रखना शुरू कर दिया है। नवरात्रों के दौरान यह रौनक और बढ़ेगी। मां दुर्गा की प्रतिमाओं एवं पूजन सामग्री की स्टाॅल अभी से लगनी शुरू हो गई है। नवरात्रों के दौरान हर घर, मंदिर में मां दुर्गा की पूजा की जाती है, जिसके पूजन के लिए लाल चुनरिया, नारियल, धूप, दीप, पंच मेवा-मिश्री के साथ-साथ अन्य पूजन सामग्री का प्रयोग किया जाता है। नवरात्र के दौरान माता भूरा भवानी मंदिर, सब्जी मंडी प्राचीन दुर्गा मंदिर, मोदाश्रम दुर्गा मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर सैनीपुरा, मां दुर्गा मंदिर ऊंची भांडोर सहित अनेक मंदिरों में नवरात्र पर माता के दरबार फूल मालाओं, रंगीन लाइट से सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।