फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Market buzzing, more than 300 stalls set up in the city, crowd of people gathering

Mahendragarh-Narnaul News: गुलजार हुआ बाजार, शहर में 300 से अधिक लगी स्टॉल, उमड़ रही लोगों की भीड़

Sat, 23 Mar 2024 02:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 23 Mar 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
Market buzzing, more than 300 stalls set up in the city, crowd of people gathering
महेंद्रगढ़। होली पर्व को लेकर शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। शहर में 300 से अधिक स्टॉलों पर रंग-बिरेगी पिचकारियों व विशेष रंगों की आतिशबाजी से सज गई हैं। इस बार बाजार में हर्बल रंगों एवं रंगीन आतिशबाजी की विशेष मांग है। छोटे बच्चों व युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह है। बाजारों में हर ओर अनेक वैराइटी के रंगों व अनेक आकृति वाली पिचकारियों की भरमार हैं। इस बार रंगों में गुलाल, हर्बल व स्प्रे कलर युवाओं को काफी भार रहे हैं।
विज्ञापन

होली पर्व धूमधाम से मनाने के साथ-साथ कहीं सेहत के लिए कोई रंग नुकसानदायक तो नहीं है। ऐसे में युवा खरीदारी करने से पहले ही दुकानदारों से रंगों एवं आतिबादी के हानिकारक प्रभावों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। वहीं दुकानदारों की ओर से भी होली पर्व की खरीदारी को लेकर किए गए स्टॉक में सेहत का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि बाजार में उपलब्ध पिचकारी, मिक्की माउस बम, गुलाल शॉर्ट, अनार बम, फॉगर आदि में भी हल्के रंगों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

हर्बल रंग कर रहे लोगों का ध्यान आकर्षित
बाजार में मिलावटी रंगों की भरमार के चलते लोगों द्वारा हर्बल रंग अधिक पसंद किए जा रहे हैं। हर्बल रंगों में तुलसी रंग, गुलाब रंग व चंदन टीका के अलाव अन्य प्राकृतिक रंग उपलब्ध हैं। इनके अलावा 20 तरह के रंगों में उपलब्ध है। जिनमें लाल, पीला, हरा, नीला, गुलाबी, ऑरेंज,नारंगी की मांग ज्यादा है। जो की 20 रुपये से लेकर 150 रुपये किलो तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रकार का रंग आंखों या त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जिन लोगों को गुलाल या रंगों को एलर्जी है वह रंगों का प्रयोग न करें। आंखों में रंग-गुलाल जाने पर ठंडे पानी के छींटे से लगातार धोकर चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए। किसी भी प्रकार के केमिकल युक्त रंग त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं इनका प्रयोग न करें। रंगों व गुलाल से किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर शीघ्रता से चिकित्सकों से सलाह लेकर उपचार कराएं।
डॉ. अभिषेक सैनी, चिकित्सा अधिकारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed