फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Marathon held for health, Harmanjot won

Mahendragarh-Narnaul News: सेहत के लिए हुई मैराथन, हरमनजोत ने मारी बाजी

Sat, 01 Mar 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Marathon held for health, Harmanjot won
फोटो नंबर-12अमर उजाला द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओमप्रकाश - फोटो : संवाद
नारनौल। अमर उजाला की ओर से शुक्रवार सुबह 7 बजे एक दौड़ सेहत की ओर मैराथन का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज से शुरू हुई मैराथन का मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। चार किलोमीटर की मैराथन का समापन सुभाष स्टेडियम में हुआ। इसमें करीब 125 धावकों ने दौड़ लगाई। इसमें गांव किरारोद अफगान के हरमनजोत ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

मैराथन पीजी कॉलेज से शुरू होकर काठमंडी, नागरिक अस्पताल, महिला कॉलेज, किला रोड और मेहता चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंची। खराब मौसम के बावजूद युवाओं में मैराथन के प्रति जोश रहा। मैराथन में गांव किरारोद अफगान के हरमनजोत ने प्रथम, नारनौल के ईश्वर और नितिन ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेनबो अस्पताल नारनौल से मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र यादव और सदस्य, जयपुर हार्ट एंड जनरल अस्पताल से डॉ. बनवारी यादव, जीआईसीई कंप्यूटर संस्थान से चेयरमैन श्यामलाल सैनी, अजीत ज्वेलर्स नारनौल से दीपक जैन, किसान युवा क्लब के सदस्य, सूर्या अस्पताल नारनौल से डॉ. प्रीति चौधरी, यदुवंशी शिक्षा निकेतन से शिक्षक, विद्यार्थी और श्री कृष्णा स्कूल भूंगारका से सम्मानित सदस्य, गुप्ता इंटरप्राइजेज से राजेश गुप्ता, डाक विभाग से हिम्मत सिंह, समाजसेवी सोमदेव आदि मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. चंद्रमोहन ने किया।
विज्ञापन

बॉक्स --
प्रथम सुख निरोगी काया है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। युवा इस देश का भविष्य हैं, इसलिए युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूरी बना कर रखनी चाहिए साथ ही दौड़ व व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। डॉ. कृष्णा आर्य ने लोकगीत के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश यादव, विधायक व पूर्व मंत्री
----------------
बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। मैराथन में दौड़ लगाने वाले युवाओं से अपील है कि अपने परिचित व आस-पास के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करें।
नरेंद्र यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर रेनबो अस्पताल, नारनौल।
----------

युवा देश का भविष्य हैं। हमारा देश विश्व के सबसे युवा देशों में एक है, लेकिन समाज में फैली नशाखोरी और अन्य कुरीतियों में फंसकर युवा अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। युवाओं से अपील है कि नशे से दूर रहें और व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
श्यामलाल सैनी, जीआईसीई कंप्यूटर सेंटर, नारनौल।

-----------
स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपने शरीर को स्वस्थ व तंदरुस्त रखें, जिससे एक स्वस्थ देश व समाज का निर्माण हो सकें।

दीपक जैन, अजित ज्वेलर्स, नारनौल।
------------

आज के समय बच्चों और युवाओं पर शिक्षा का बहुत ज्यादा दबाव है। युवा कम उम्र में ही डिप्रेशन सहित अनेक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यह अत्यंत खतरनाक है। अत: युवाओं को चाहिए की शिक्षा के साथ अपनी शारीरिक क्षमता का भी विकास करें।
डॉ. एसएस यादव, जयपुर हार्ट एंड जनरल अस्पताल, नारनौल।

----------
आज युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में बहुत खुशी हुई है। अत्यंत प्रसन्नता की बात है की युवा दौड़ व व्यायाम में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह देश और समाज के लिए शुभ संकेत है।

राजेश गुप्ता, गुप्ता इंटरप्राइजेज, नारनौल।
-----------

जीवन में शिक्षा के साथ उत्तम स्वास्थ्य अति महत्वपूर्ण है क्योंकि एक स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज व स्वस्थ देश का निर्माण करने में सक्षम है। अत: युवाओं को शिक्षा के साथ व्यायाम और दौड़ को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
राव बहादुर सिंह, चेयरमैन, यदुवंशी ग्रुप शिक्षा संस्थान।

----------
युवा हमारे देश का भविष्य हैं, इसलिए युवाओं को कुरीतियों से दूर रहकर व्यायाम और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए साथ ही देश निर्माण में अपना योगदान दें।


वेदपाल यादव, प्राचार्य, श्री कृष्ण स्कूल,गांव- भूंगारका।
-------------

देश को हरा-भरा व युवाओं को स्वस्थ होना चाहिए। समाज में स्वस्थ वातावरण हो जिससे एक स्वस्थ समाज और देश का निर्माण हो। युवाओं को व्यायाम द्वारा शरीर और पौधरोपण द्वारा इस धरा को हरा-भरा बनाना चाहिए।
विनीत पिलानियां, किसान युवा क्लब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed