फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Many routes closed due to conduit of roadways buses

रोडवेज बसों के कंडम होने की वजह से कई रूट बंद हो ग

Thu, 11 Nov 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Many routes closed due to conduit of roadways buses
रोडवेज डिपो में खड़ी मिनी बसें। - फोटो : Narnol
नारनौल डिपो में कुल बसों में से 41 बसें कंडम हो चुकी हैं। इस वजह से विभिन्न ग्रामीण रूटों पर बसों का संचलान बंद पड़ा है जबकि कई रूटों पर बसों के चक्कर कम हो गए हैं। जिले में कुल 154 बसों में 41 बसें कंडम हो चुकी हैं। मात्र 102 बसों का ही संचालन हो रहा है। 9 मिनी बसें वर्कशॉप में धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लीज पर ली गई 20 बसे विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। जिले में 106 रूटों पर 122 बसें दौड़ रही हैं। अभी भी कई ग्रामीण रूट ऐसे हैं जहां पर पहले बसें चलती थी लेकिन अब नहीं चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के दौरान भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी। इसके अलावा विभाग का राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। वहीं रोडवेज डिपो के अधिकारियों का दावा है कि लगभग रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। मांग के अनुसार बसें चला दी जाती हैं।
विज्ञापन

समाज सेवी राम निवास पाटोदा ने बताया कि कई ग्रामीण रूटों पर पहले बसें चलती थी लेकिन अब नहीं चल रही है। इनमें नानकवास, पल्ह-पाल-गडानिया, डेरोली अहीर, कुराहवटा, मुंडायन, सुरजनवास, देवास, बुचौली शामिल हैं। इन रूटों पर पहले बसें चल चुकी हैं लेकिन अब बंद हैं। इसके अलावा कई गांव ऐसे हैं जहां पर सुबह और शाम को एक-एक चक्कर ही लग रहा है। ऐसे में खेड़ी तलवाना, गागड़वास-बचीनी, दूूलोठ अहीर के अलावा अन्य ग्रामीण रूट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विवाह शादी का सीजन शुरू हो गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग शहरों में निजी साधन लाकर खरीददारी करनी पड़ रही है। रिश्तेदारों को गंतव्य तक जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को 2019 में सरकार की ओर से ग्रामीण रूटों पर चलाने के लिए 9 मिनी बसें दी गई थीं। सरकार के आदेश पर कोरोना काल में पांच बसों को एंबुलेंस बना दिया गया था और उसी दौरान चार बसें झज्जर भेज दी गई थीं वो बसें अभी तक नहीं आई हैं। वर्कशाप में खड़ी सभी मिनी बसें एंबुलेंस के रूप में धूल फांक रहीं। किसी भी रूट पर नहीं चलने से सरकार को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नारनौल बस डिपो की 41 बसें कंडम घोषित हो चुकी हैं। इनमें से 29 बसें अगस्त माह के बाद कंडम हुई हैं। सभी बसेें वर्कशाप में खड़ी हुई हैं। अधिकारियों की माने तक इनमें चार पांच बसों ठीक हो सकती है। चार पांच दिन पहले हैड ऑफिस की टीम ने वर्कशाप का दौरा किया था। उनके अनुसार चार पांच बसें ही ठीक हो सकती हैं। जल्द ही इनको ठीक करवाया जा सकता है। चार पांच बसों का कोर्ट केस चल रहा है।

सरकार की ओर से डिपो को 30 बसों की स्वीकृति मिल चुकी है। सरकार गाड़ियां बनवा रही हैं। पूरे प्रदेश के लिए लगभग 800 गाड़ियां नई बनवाई जा रही हैं। इनमें 30 गाड़ियां नारनौल डिपो को मिलेगी। जिले के अधिकतर रूटों पर बसें चल रही हैं जहां मांग आती है वहां पर बसें चलाई जा रही हैं। -नवीन शर्मा, जीएम, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed