{"_id":"5755bde44f1c1b761f9c5572","slug":"manrega-dc-meeting-instruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से करवाएं बांधों की मरम्मत का काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से करवाएं बांधों की मरम्मत का काम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के मौसम को देखते हुए जिले में बाढ़ नियंत्रण के संबंध में उपायुक्त संजीव कुमार वर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली और इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम से पहले-पहले बांधों की मरम्मत का काम मनरेगा योजना के तहत जल्द से जल्द करवा लिया जाए। पानी निकलने के लिए जिले में पंप सैट आदि सभी उपकरण तैयार रखें। बाढ़ नियंत्रण कक्ष डीआरओ कार्यालय में स्थापित किया जाए और इस संबंध में सूचना सभी को दी जाए। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं।
उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि वे बारिश से पहले-पहले अपने टैंकों की सफाई आदि पूर्ण करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पिछले 10 वर्षों की जिले की ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार करें। डीसी ने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए कि छलक नाले की सफाई करवाएं तथा इसके अलावा यहां पर अवैध अतिक्रमण हटवाएं ताकि शहर में ज्यादा बारिश होने पर बाढ़ जैसे हालात न हों। यह नाला शहर की पानी निकासी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने उप सिविल सर्जन व खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग के अधिकारियों को भी उनके विभाग से संबंधित सभी तैयारी रखने को कहा। इस बैठक में एडीसी आरएस वर्मा, नगराधीश कैप्टन मनोज खत्री, एसई सिंचाई बीएस नारा, एसई जन स्वास्थ्य उमेश भारद्वाज, डा. संजय बिश्नोई व डीआरडीए से गोबिंद राम शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।