फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manju Kaushik honored with National Star Award

मंजू कौशिक को राष्ट्रीय स्टार अवॉर्ड से नवाजा

Tue, 26 Apr 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Manju Kaushik honored with National Star Award
राज्य में कन्या जन्म पर कुआं पूजन की प्रथा प्रारंभ कर गर्भ में कन्या भ्रूण की हत्या रोकने के लिए जन आंदोलन चलाने वाली महेंद्रगढ़ निवासी मंजू कौशिक को सम्मानित किया गया। मंजू कौशिक को यह सम्मान सोमवार देर सायं नरवाना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय स्टार अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय किरण दिव्यांग ट्रस्ट द्वारा राष्ट्र स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नेतृत्व करने वाली चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति सम्मान के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर सम्मानित होने के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी अनेक बार महिला सशक्तीकरण के लिए मंजू को सम्मानित किया। मंजू ने वर्ष 2008 में नारी की पीड़ा को समझते हुए लिंगानुपात के भेदभाव को खत्म करने के लिए राज्य में सर्वप्रथम कन्या के जन्म पर लड़के के जन्म की तरह पर्व मनाने वाले परिवारों को सम्मानित करने की प्रथा प्रारंभ की।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने उन्हें जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन की बड़ी जिम्मेदारी देने के साथ-साथ अनेक राज्य व जिला स्तरीय कमेटियों का सदस्य भी नियुक्त किया। इतना ही नहीं नारी की आवाज उठाने को लेकर वर्ष 2006 में उन्हें जापान में आयोजित समारोह में भारतीय महिलाओं की आवाज उठाने के लिए भेजा। मंजू ने अनेक निशुल्क कार्यक्रम चलाकर हजारों महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed