{"_id":"66afc9adeb63c9cae00ef7b0","slug":"manholes-lying-open-on-the-road-solution-not-being-found-even-after-complaint-narnol-news-c-196-1-nnl1005-114761-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर खुले पड़े मैनहोल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर खुले पड़े मैनहोल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
Mon, 05 Aug 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10पुलिस लाईन के पास खुला पड़ा सीवर हॉल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। शहर के पुलिस लाइन मार्ग पर काफी समय से सीवरेज मैनहाेल खुले पड़े हैं। इससे आवागमन करने वाले राहगीर और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सीवरेज ढक्कन लगाने के बाबत कई बार संबंधित विभाग को अलग-अलग माध्यम से अवगत भी करवाया, मगर समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पुलिस लाइन मार्ग शहर के मुख्य व व्यस्त मार्गों में से एक है। रेलवे स्टेशन, सरकारी अस्पताल, पीजी कॉलेज, टीबी अस्पताल व महिला कॉलेज जाने के लिए लोग व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र इस मार्ग का प्रयोग करते हैं, लेकिन खुले पड़े सीवरेज मैनहाेल के कारण लोग हादसे का शिकार बन सकते हैं।
दुकानदारों ने अपने स्तर पर चारों तरफ ईंट-पत्थर और लकड़ी लगाकर इन मैनहाेल को चिन्हित किया है ताकि आवागमन करते समय लोग सतर्क रहें। बारिश के मौसम में इस मार्ग पर तीन-तीन फीट तक पानी भर जाता है। दुकानदारों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द खुले पड़े सीवरेज पर ढक्कन लगाए ताकि हादसे की संभावना को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
यह मामला हमारे संज्ञान में था और इसके समाधान के लिए ठेकेदार को आदेश दिए जा चुके हैं। इस सप्ताह पुलिस लाइन मार्ग पर खुले पड़े सीवरेज मैनहाेल और जिन सीवरेज के ढक्कन टूटे हुए हैं, उन पर नए ढक्कन लगाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
पवन यादव, जेई, नगर परिषद नारनौल