{"_id":"679d1aaae3e3947255089554","slug":"manager-of-multinational-company-dies-in-accident-narnol-news-c-196-1-mgh1001-120855-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मल्टीनेशनल कंपनी के मैनेजर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मल्टीनेशनल कंपनी के मैनेजर की हादसे में मौत
Sat, 01 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। बहरोड़ रोड पर वीरवार रात एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। युवक एक जापानी कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
मुंडावर तहसील के गांव बालूवास निवासी किशोर कुमार (29) वीरवार शाम को बाइक से नारनौल आया था। निजामपुर रोड पर स्थित एक मैरिज गार्डन में दोस्त की छोटी बहन का शादी का समारोह था। इसमें शिरकत करने के बाद रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में करीब 10 बजे गांव बसई के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। किशोर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची बहरोड़ पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर नीमराना की एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। तीन साल पहले ही शादी हुई थी।