फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manage water drainage properly

Mahendragarh-Narnaul News: पानी निकासी का उचित प्रबंध करें

Thu, 07 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Manage water drainage properly
फोटो संख्या:-55 गांव खेड़ी में लोगों को डेंगू और मेलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए डॉ. प
कनीना। उप मंडल के गांव खेड़ी में डेंगू व मलेरिया के बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. प्रभा यादव प्रवर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रभा यादव ने बताया कि पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। पानी निकासी का उचित प्रबंध करें। किसी भी व्यक्ति को बार-बार बुखार आता है तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाएं।
विज्ञापन

यदि किसी व्यक्ति को मलेरिया पॉजिटिव आता है तो 14 दिनों के अंदर रेडिकल ट्रीटमेंट पूरा लें। स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कूलर, होदी व अन्य पानी में भरे हुए बर्तन सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। कपड़े से अच्छी तरह से रगड़कर साफ करके ही दोबारा प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतों पर रखी पानी की टंकियां को ढक्कन लगाकर बंद रखें। टायर ट्यूब खाली डब्बे खुले में ना छोड़े। शरीर को ढककर रखें। सोते समय मच्छर रोगी क्रीम व कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी बाजू के वस्त्र पहन कर सोए। बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य ले। इस दौरान अरुण कुमार, सुधीर कुमार, ऋषिराज, मुन्नी बाई, सुदेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed