फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mamaz team inspired to participate in the voting festival

Mahendragarh-Narnaul News: ममाज टीम ने मतदान महोत्सव में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

Mon, 29 Apr 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Mamaz team inspired to participate in the voting festival
नारनौल। मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्य डॉ. कृष्णा आर्या व वासुदेव यादव ने ग्राम छापड़ा सलीमपुर में पहुंचकर लोगों को मतदान महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान एक श्रेष्ठ कार्य है जो समाज के विकास की दिशा निर्धारित करता है। इसलिए सभी ग्रामीणों को आगामी 25 मई को अपने सभी जरूरी कार्य छोड़कर मतदान केंद्र पर वोट डालने अवश्य जाना है और युवाओं को बड़े, बुजुर्गों व जरूरतमंदों को गांव के मतदान केंद्रों तक पहुंचाकर उनकी मदद करनी है। इस अवसर पर ममाज टीम सदस्य ओमप्रकाश खनगवाल ने भी आज से अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की बात कही। मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्या डॉ. कृष्णा आर्या ने परिवार के सदस्यों को सामाजिक सौहार्द, शिष्टाचार व संस्कारों की शिक्षा दी। इस अवसर पर मास्टर ओमप्रकाश, रामरती देवी पूर्व सरपंच, सत्यवीरसिंह, पूनमदेवी, नवीनकुमार, सुनीतादेवी, सत्यवानसिंह, रितुबाई, नैंसी, शानवी, हर्षित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed