फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Make arrangements for electricity, water and shade at the booths: Bidhan

बूथों पर करें बिजली, पानी और छाया की व्यवस्था : बिढान

Wed, 08 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements for electricity, water and shade at the booths: Bidhan
नारनौल। राज्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने बुधवार को निकाय चुनाव के संबंध में राज्य के सभी चुनाव पर्यवेक्षक तथा उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान सभी आरओ भी मौजूद रहे। इसके बाद महेंद्रगढ़ के सामान्य पर्यवेक्षक आरसी बिढान ने अधिकारियों की बैठक की और चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरसी बिढान ने सभी आरओ को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के सभी बूथ पर व्यक्तिगत तौर पर जाकर निरीक्षण करें। हर बूथ पर यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद हों। दिव्यांगजनों के लिए प्रत्येक बूथ पर एक व्हील चेयर होनी चाहिए। लाइन में खड़े मतदाताओं के लिए छाया की व्यवस्था होनी चाहिए। हर बूथ पर पेयजल तथा बिजली पानी की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता का किसी भी सूरत में उल्लंघन नहीं होना चाहिए। अगर कहीं भी आचार संहिता की अवहेलना हो रही है तो इसकी तुरंत सूचना दी जाए। चुनाव खर्च के लिए बने ऑब्जर्वर की टीम चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों का निर्धारित समय पर खर्चा रजिस्टर की जांच करे। इसके अलावा कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी की जाए ताकि खर्च का सही आंकलन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सार्वजनिक तथा निजी संपत्ति पर कोई पोस्टर या बैनर चिपकाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला में जितने भी फरलो पर आने वाले कैदी, बेल जंपर या हैबिट्यूल ऑफेंडर हैं उन पर नजर रखी जाए। सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि अवैध तरीके से शराब के वितरण पर नजर रखी जाए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि वोटरों को कोई भी नागरिक किसी भी प्रकार का प्रलोभन ना दें। चुनाव के दौरान यह भी सुनिश्चित की जाए कि गलत तरीके से धन का आवागमन ना हो। अगर दो लाख से अधिक कोई भी नागरिक नकद लेकर चलता है तो उससे प्रूफ मांगा जाए। अगर वह साबित नहीं कर पाता है तो उस धन को जब्त किया जा सकता है। इस मौके पर पुलिस पर्यवेक्षक डीआईजी डीके भारद्वाज, उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एसडीएम महेंद्रगढ़ वकील अहमद, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा नगराधीश डॉ मंगल सैन, एक्सपेंडिचर पर्यवेक्षक डॉ. शफीक मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed