फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Makar Sankranti festival was celebrated with devotion, and people performed acts of charity and goodwill.

Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धा के साथ मनाया गया मकर संक्रांति पर्व, लोगों ने किया दान-पुण्य

Wed, 14 Jan 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti festival was celebrated with devotion, and people performed acts of charity and goodwill.
फोटो नंबर-13मकर संक्रांति पर गौड़ सभा में हवन करते सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। भगवान सूर्य नारायण देव के उत्तरायण में प्रवेश के पावन पर्व मकर संक्रांति बुधवार को शहर में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने स्नान कर मंदिरों में पहुंचकर सूर्य देव की पूजा-अर्चना की व चूरमा, फल व अन्य प्रसाद अर्पित किए।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के अवसर पर शहर के विभिन्न बाजारों और संस्थानों में भंडारों का आयोजन किया गया। जगह-जगह लगे भंडारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नारनौल गो सेवा मंडल की ओर से अनाथ गोशाला में सवामणी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पर्व के उपलक्ष्य में श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से हवन का आयोजन किया गया। हवन के मुख्य यजमान कृष्ण कुमार शर्मा एडवोकेट (कॉलेजीयम सदस्य) तथा उनकी पत्नी डॉ. पुष्प लता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति से पूर्व मंगलवार रात सिख व पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर अग्नि प्रज्ज्वलित कर उसमें रेवड़ी और मूंगफली का भोग लगाया गया। ढोल की थाप पर नाच-गान कर लोगों ने पर्व का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed