फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Main market roads become narrow due to encroachment

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण से मुख्य बाजार की सड़कें हुईं संकरी

Sun, 05 Jan 2025 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Main market roads become narrow due to encroachment
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने पिछले साल दिसंबर में अतिक्रमण हटाया था। अतिक्रमण हटाने के बाद बाजार खुला-खुला दिखने लग गया था। जाम की समस्या कुछ कम हो गई थी, लेकिन उसके बाद दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया है। इससे शहर के मुख्य बाजारों में सड़कें संकरी हो गईं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने 10 से 15 फीट तक दुकान के बाहर सामान रख लिया है। इसके कारण बाजार में जाम लग जाता है। सबसे अधिक जाम की स्थिति सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, परशुराम चौक, रेलवे रोड पर बनी रहती है। शहर की अच्छी खासी चौड़ी सड़कें दिन के समय संकरी हो जाती हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कें 30 से 35 फीट तक चौड़ी हैं, लेकिन दिन में इन मार्गों पर निकलना दूभर हो जाता है। दुकानदार मार्ग के दोनों ओर सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं। इसके बाद उनके आगे वाहन लग जाते हैं। इससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक गली का रूप ले लेती है। नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

इंसेट
इन बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थिति
शहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, सीएसडी कैंटीन के सामने, 11 हट्टा बाजार मार्ग, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहर में यहां से गुजरने वाले सैंकड़ों स्कूली वाहन लोगों की ओर परेशानी बढ़ा रहे हैं। जाम के कारण मात्र पांच मिनट के रास्ते में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। जाम की यह स्थिति शहर के लगभग सभी बाजारों में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- वर्जन:
शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। दोबारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। - रमेश सैनी, नपा प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed