{"_id":"586a99e14f1c1b0f78158a64","slug":"mahendragharah-city-road-street-devolpment-tendar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की गलियों व सड़कों के सुधरेंगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की गलियों व सड़कों के सुधरेंगे हालात
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न वार्डों के हालात अब जल्द ही सुधरेंगे। पालिका ने सोमवार को 80.73 लाख रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं जो 4 जनवरी को ओपन किए जाएंगे। नगरपालिका इन रुपयों से शहर के वार्डों की गलियां पक्की करेगी तथा नालियां बनाने एवं रिपेयरिंग का कार्य होगा। शहर की सरकार ने 19 अगस्त को सभी पार्षदों की मीटिंग बुलाई थी उस मिटिंग में विभिन्न वार्डों की गली पक्की करवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया था। प्रस्ताव पास जिला उपायुक्त के पास भेजा गया था वहां से पास होने के बाद नगरपालिका ने सोमवार को 17 सड़कों एवं एलईडी लाइटों का टेंडर जारी किया है।
एलईडी लाइट से चमकेगा शहर
महेंद्रगढ़ नगरी अब रात्रि के समय एलईडी लाइटों से चमेगी की। शहर के बाजारों में 45 वॉट की एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों से नगरपालिका को दोहरा फायदा होगा एक तो एलईडी लाइटें सोडियम लाइटों से सस्ती होंगी तो दूसरा पालिका बिजली बिल की बचत भी करेगी। पालिका जल्द ही 4.95 लाख रुपये की एलईडी लाइटें खरीदेगी।
ओवरब्रिज के पास बनेगा नाला
रेलवे ओवर ब्रिज के पास वार्ड 15 में नाला 9.95 लाख रुपये का कार्य करवाया जाएगा। इस वार्ड में 5 लाख रुपये से फ्लाई ओवर से सीसी ब्लॉक रोड तक नाला बनाया जाएगा। इस स्थान पर नाला नहीं होने की वजह से घरों का पानी रोडों पर बह रहा है।
विज्ञापन
इन वार्डों में बनेगी सड़कें
नगरपालिका शहर के विभिन्न वार्डों में लाकिंग टाइल एवं तारकोल की सड़कें बनाएगी। वार्ड न. में 5 लाख रुपये से चौधरियान की गली में पूरी साहब के घर से ओमी खेरकी के घरत एवं मक्कखन लाल से रेशम के घर तक बनाई जाएगी। इसी वार्ड में माजरा चुंगी से रेलवे स्टेशन तक 3.62 लाख रुपये से रिपेयरिंग की जाएगी। वार्ड.2 में 4.54 लाख रुपये से नालियों की एवं गलियां पक्की की जाएगी। जबकि वार्ड.3 मे 4.97 लाख रुपये से एक तथा 4.64 लाख रुपये से एक गली में टाइलें लगाई जाएंगी। वार्ड 6 में 5 लाख रुपये से तथा वार्ड 7 में 12.74 लाख रुपये से सड़के बनाई जाएंगी। इसके अलावा वार्ड 8 में 8.07 लाख रुपये से, वार्ड न. 9 में 7.50 लाख रुपये से, वार्ड. 12 में 4.87 लाख रुपये से तथा वार्ड 13 में 4.94 लाख रुपये से सड़कें बनाई जाएगी।
वर्जन:
नगरपालिका ने 80.73 लाख रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं, 4 जनवरी को अॅलाट कर दिए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही वार्डों में काम भी शुरू करवा दिया जाएगा। -रीना गर्ग, चेयरपर्सन नगरपालिका महेंद्रगढ़